Connect with us

Hi, what are you looking for?

Jharkhand

झारखंड में डेंगू का कहर; कैसे करें बचाव !

रांची। झारखंड के कई जिलों में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। अभी तक पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के 294 और चिकनगुनिया के 9 मरीज मिले हैं। यहां बड़े पैमाने पर एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग करवाई जा रही है।

जिले में चाकुलिया एवं मानगो में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं। बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती की पत्नी नयना मुखर्जी भी डेंगू की चपेट में हैं। सोमवार को देवघर जिले में (राज्य के बाहर से आये) डेंगू के आठ मरीजों की पुष्टि हुई है।

परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए रांची स्थित रिम्स में 50, जबकि सदर अस्पताल में 20 बेड डेंगू मरीजों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

डेंगू के लक्षण!
इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चकत्ते और मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द शामिल है। गंभीर मामलों में, गंभीर रक्तस्राव और सदमे की स्थिति हो सकती है, जो जानलेवा भी सिद्ध हो सकती है।

इसके अलावा मरीजों में यह अनुभव हो सकते हैं:

दर्द की जगह: आंखों का पिछला हिस्सा, जोड़, पीठ, पेट, मांसपेशी, या हड्डियां
पूरे शरीर में: ठंड लगना, थकान, बुखार, या भूख न लगना
पेट और आंत संबंधी: उल्टी या मतली
त्वचा: चकत्ते या लाल धब्बे
यह होना भी आम है: आसानी से खरोंच जैसा निशान बन जाना या सिरदर्द आदि।

कैसे करें उपचार!
डेंगू का कोई भी लक्षण मिलने पर नजदीकी अस्पताल में जाएं, जहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा आपकी जांच कर के, इलाज की रूपरेखा तय की जाएगी। स्वयं दवा लेने का प्रयास ना करें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। लगभग सभी सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज उपलब्ध है।

कैसे करें बचाव?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डेंगू बीमारी एडीस मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं और यह दिन में ही काटते हैं। इसलिए अपने घर में, गमले में, कूलर में, खाली पड़े टायर और अन्य बर्तनों में लंबे दिनों तक पानी जमा नहीं होने देना इस से बचाव का सबसे आसान तरीका है।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

देवघर। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के बीच चल रही खींचतान में देवघर के पूर्व एसपी रहे सुभाष चंद्र जाट...

Exclusive

जमशेदपुर। दामिनी सबर के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। एक विलुप्तप्राय आदिम जनजाति “सबर” की इस छात्रा से उपायुक्त विजया...

Exclusive

देवघर। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को 18 मई 2023 को संसद में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को...

Jharkhand

रांची। देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दर्ज...

error: Content is protected !!
Exit mobile version