जमशेदपुर। अपने विधायक का नाम सुनते ही आपके मन में क्या छवि बनती है? सफेद कुर्ता-पैजामा पहने एक व्यक्ति, जो बड़ी गाड़ियों में चलता है, तथा जिसके आसपास कई लोग घूमते रहते हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे विधायक के बारे में सुना है जो जनता कि समस्या सुनने के लिए साईकिल से क्षेत्र का भ्रमण करता हो?
आज सुबह से, पोटका के युवा विधायक संजीव सरदार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे साईकिल द्वारा गाँव-गाँव जाकर, लोगों की समस्यायें सुनते नजर आ रहे हैं।
साईकल से समस्या तक ✅
विधायक @SanjibSardarMLA जी, पोटका विधानसभा के आवासीय कार्यालय उदाल प्रवास के दौरान साईकल से सवारी कर अपने आसपास गांव का भ्रमण के वक्त रास्ते मे मिले लोगो की समस्या को सुनकर उदाल आंगनबाड़ी निर्माण का भी निरीक्षण करते हुए।@HemantSorenJMM @JMM_POTKA pic.twitter.com/HnlSZ9M0Ah
— Office of Sanjib Sardar (@officeSanjibJMM) October 28, 2021
हर सुबह, अपने आवास पर जनता की समस्याओं से रु-ब-रु होने वाले संजीव सरदार झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं, जो पहली बार पोटका विधानसभा सीट से जीत कर आये हैं। इस तस्वीर को ट्विटर पर खूब सराहा जा रहा है, और लोग जमीन से जुड़े इस विधायक की तारीफ कर रहे हैं।