Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Exclusive

जमशेदपुर पुलिस ने आयशा को ढूंढ निकाला

जमशेदपुर। पिछले तीन दिनों से झारखंड का सोशल मीडिया कदमा (झारखंड) की एक युवती आयशा खातून के लापता होने की खबरों से भरा हुआ था। मुम्बई से कुछ महीने पहले ही जमशेदपुर आई आयशा, अचानक कदमा थाना क्षेत्र से, 31 अगस्त को गायब हो गई।

चूंकि वह जमशेदपुर के लिए नई थी, इसलिए उसके परिवार ने आशंका जताई कि शायद वह रास्ता भुल गई हो। उसके बाद, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर, उसे तलाशने की मुहिम शुरू कर दी। इस मामले में पहला संज्ञान झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने लिया। उन्होंने, 1 सितंबर को, जमशेदपुर पुलिस को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा – “इस मामले का संज्ञान लेकर, बिटिया की तलाश शुरू करें।”

मंत्री के ट्वीट पर जबाब देते हुए जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि – “माननीय महोदय, मामले का संज्ञान लिया गया है। इस संदर्भ में कदमा थाना अंतर्गत गुमशुदगी से संबंधित सन्हा संख्या- 11/21 दिनांक- 31/08/2021 अंकित किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।”

उसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर के, आयशा की बरामदगी के लिए टीम बनाई, और कई वरीय अधिकारियों ने मामले की मॉनिटरिंग शुरू की। आज पुलिस की एक टीम ने, जमशेदपुर के ही गोलमुरी थाना क्षेत्र से, आयशा को सकुशल बरामद कर लिया।

इस मामले में, पुलिस की सक्रियता से खुश, मंत्री चंपई सोरेन ने, जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों को धन्यवाद दिया। अपनी ट्विटर पोस्ट में, मंत्री ने लिखा – “इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर के, बालिका आयशा खातून को सकुशल तलाशने हेतु, जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक, एवं सभी पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद।”

इस मामले ने, फिर एक बार साबित किया कि पुलिस हर मामले को सफलतापूर्वक हल करने में सक्षम है। इस खबर के वायरल होने के बाद, पुलिस ने जिस तत्परता से काम किया, सोशल मीडिया पर उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

धनबाद। निरसा एमपीएल के गेट पर मजदूर विजय किस्कू के शव को लेकर पिछले 5 दिनों से चल रहा धरना मंत्री चंपई सोरेन के...

Jharkhand

जमशेदपुर। पद्मश्री छुटनी महतो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिछले दिनों, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के बाद, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की...

Jharkhand

कुमारधुबी (धनबाद)। झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कुमारधुबी में रेलवे व राज्य सरकार के सहयोग से 37.81...

Jharkhand

जमशेदपुर। झारखंड सरकार की तत्परता ने टुना सबर को मौत के मुँह से खींच निकाला। 38 दिन पहले जिस टुना सबर को मरणासन्न हालत...

error: Content is protected !!