Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

सरकार ने पहली बार झारखंड वासियों को उनका हक दिया: चंपई सोरेन

गम्हरिया। झारखंड सरकार के परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पई सोरेन रविवार को अपने गृह जिले के दौरे पर पहुँचे, जहां गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के काचा चौक, महुलडीह में उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। ज्ञात हो कि निजी क्षेत्र की कम्पनियों में स्थानीय लोगों को 75% आरक्षण संबंधित विधेयक पारित होने पर स्थानीय लोगों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

यहां मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने पहली बार झारखंड वासियों को उनका हक दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों के कारण ही ऐसा संभव हो सका है। वहीं 75% आरक्षण का विधेयक पारित होने पर लोगों के चेहरों में खुशी नजर आयी। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, मोतीलाल प्रधान, पहल साहू, गंगाधर मंडल, नलिन महतो, हेंब्रम, भोपाल मुर्मू, दिनेश साहू, सीधा टुडू, अजय प्रधान, शंकर महतो, देवलाल महतो, उत्तम गोराईम आदि उपस्थित थे।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

धनबाद। निरसा एमपीएल के गेट पर मजदूर विजय किस्कू के शव को लेकर पिछले 5 दिनों से चल रहा धरना मंत्री चंपई सोरेन के...

Jharkhand

जमशेदपुर। पद्मश्री छुटनी महतो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिछले दिनों, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के बाद, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की...

Jharkhand

कुमारधुबी (धनबाद)। झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कुमारधुबी में रेलवे व राज्य सरकार के सहयोग से 37.81...

Jharkhand

जमशेदपुर। झारखंड सरकार की तत्परता ने टुना सबर को मौत के मुँह से खींच निकाला। 38 दिन पहले जिस टुना सबर को मरणासन्न हालत...

error: Content is protected !!