Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

विश्व आदिवासी दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालेगी झारखंड युवा कांग्रेस

रांची। विश्व आदिवासी दिवस पर झारखण्ड युवा कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह निर्णय शुक्रवार देर शाम प्रदेश कार्यालय, रांची में महानगर रांची युवा कांग्रेस अध्यक्ष जमील अख्तर के नेतृत्व में हुए रांची जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इस दौरान रांची महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। नये सदस्यों ने प्रदेश के युवा नेताओं के समक्ष अपनी बातें रखी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज और रांची के प्रभारी सत्यम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महासचिव प्रिंस भट्ट, प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर 100 मीटर का तिरंगा झंडा लेकर कांग्रेस भवन से कोकर स्थित बिरसा मुंडा शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

Share this Story...

You May Also Like

National

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों को...

Culture

पूरे विश्व में लगभग 37 करोड़ आदिवासी हैं। 13 सितम्बर 2007 को विश्व भर के आदिवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन था। इसी...

National

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इन चुनाव परिणामों से ना सिर्फ भाजपा को, बल्कि जनता दल...

National

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय की विविध एवं अदभुत संस्कृति पर केंद्रित...

error: Content is protected !!