Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

हेमंत सरकार अक्षम, बसंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जाये: रघुवर

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला बोलते हुए एक नया दांव चला है। झारखंड सरकार को अक्षम करार देते हुये, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को फ्लॉप मुख्यमंत्री बताते हुये, झामुमो से नेतृत्व परिवर्तन कर के, बसंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की माँग की है।

पत्रकारों से बात करते हुए रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को अनुभवहीन मुख्यमंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। रघुवर दास ने कहा कि जेएमएम में हेमंत सोरेन से भी अधिक राजनीतिक अनुभव वाले कई बड़े विधायक हैं। जेएमएम के पास स्टीफन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम, नलिन सोरेन जैसे बड़े और अनुभवी नेता हैं, इसलिए झामुमो को इस पर पहल करनी चाहिए।

बसंत सोरेन को बनाया जाए मुख्यमंत्री: रघुवर दास
रघुवर दास ने आगे कहा कि अगर आज जेएमएम की यह मजबूरी है कि वो सोरेन परिवार के ही व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना सकती है, तब सोरेन परिवार के ही बड़े नेता बसंत सोरेन को यह जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।

रघुवर ने राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
रघुवर दास ने राज्य में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है की आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी झारखंड में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। हेमंत सोरेन के 19 महीने के कार्यकाल में सबसे ज्यादा आदिवासियों की हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हुई है। प्रदेश में कानून वव्यस्था की स्थिति चरमरा गयी है, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं चरम पर है।

रघुवर दास ने कहा कि राज्य के वर्तमान हालात को देखते हुए अक्षम और अनुभवहीन मुख्यमंत्री को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि हेमंत सरकार को ब्यूरोक्रेट्स चला रहे हैं और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये। रघुवर दास ने झामुमो विधायकों से अपील करते हुए कहा कि जिन सपनों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य का निर्माण किया था, झामुमो ने अलग राज्य के लिए आंदोलन चलाया था उसे पूरा करने के लिए जेएमएम विधायकों को ऐसे अक्षम मुख्यमंत्री को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर उनसे आदिवासियों के लिए अलग आदिवासी/ सरना धर्म कोड की...

Jharkhand

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि मै मणिपुर राज्य...

National

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इन चुनाव परिणामों से ना सिर्फ भाजपा को, बल्कि जनता दल...

Jharkhand

रांची। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में आयोजित इन्वेस्टमेंट समिट में जाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भारत सरकार के विदेश...

error: Content is protected !!