Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Exclusive

मंत्री चंपई सोरेन बीमार, सोशल मीडिया पर उमड़ा भावनाओं का ज्वार

जमशेदपुर। झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन लू लगने के कारण बीमार पड़ गए हैं। उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है। दरअसल दो दिन पूर्व राजनगर व सरायकेला में कई सरकारी योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के समय उन्हें लू लग गया था, जिसके बाद सोमवार को उनकी तबियत बिगड़ गई।

ट्वीट कर दी जानकारी
मंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीट कर अपने अस्वस्थ होने की जानकारी देते हुए कहा कि लगातार चल रही जनसेवा और योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिशों के बीच सोमवार की सुबह तबीयत थोड़ी खराब हो गई। इसके बाद जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती हुआ। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द स्वस्थ होकर आप सभी के बीच वापस आऊंगा।

सोशल मीडिया पर उमड़ा भावनाओं का ज्वार
झारखंड के सोशल मीडिया पर सोमवार शाम तक यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। उसके बाद फेसबुक और ट्विटर पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनके स्वास्थ्य की सलामती हेतु दुआ-प्रार्थना और शुभकामना देना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री, कई मंत्रियों, विधायकों समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने भी झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में लिखा – “ईश्वर से आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होनेकी कामना करता हूँ दादा।” स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, पेयजल मंत्री मिथिलेस कुमार ठाकुर, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार, विधायक सीता सोरेन, दीपिका पांडे सिंह, और संजीब सरदार समेत हजारों लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट कर के उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना जताई।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात करने के बाद, उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

सोशल मीडिया के जरिए हर दिन लोगों की सहायता करने वाले मंत्री चंपई सोरेन की अस्वस्थता की खबर ने राज्य भर में फैले उनके प्रशंसकों और चाहने वालों को बेचैन कर दिया। कई लोगों ने उन्हें गरीबों का मशीहा बताते हुए ईश्वर/ अल्लाह से उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगी। ब्लड मैन ऑफ झारखंड के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी अतुल गेरा ने अपने ट्वीट में लिखा – “आपका जल्दी ठीक होना बहुत जरूरी है। ईश्वर आपकी अच्छी सेहत बनाए रखें क्योंकि आपकी वजह से बहुतों की बीमारी, दुख, तकलीफ का उपचार होता है। आपके साथ लाखों लोगों की दुआयें भी है। ईश्वर आपको जनसेवा का और आशीर्वाद बख्शे।”

इस बीच, सरायकेला व गम्हरिया समेत कई स्थानों पर उनके समर्थकों ने विभिन्न मंदिरों में जाकर, उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रार्थनाओं का दौर शुरू कर दिया है।

कल शाम, उनका हालचाल जानने घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, सरायकेला के उपायुक्त अरवा राजकमल और जमशेदपुर की उपायुक्त जे. विजया राव समेत कई अधिकारी भी अस्पताल पहुँचे। टीएमएच प्रबंधन के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है, और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

धनबाद। निरसा एमपीएल के गेट पर मजदूर विजय किस्कू के शव को लेकर पिछले 5 दिनों से चल रहा धरना मंत्री चंपई सोरेन के...

Jharkhand

रांची। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में आयोजित इन्वेस्टमेंट समिट में जाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भारत सरकार के विदेश...

Jharkhand

जमशेदपुर। पद्मश्री छुटनी महतो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिछले दिनों, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के बाद, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की...

Jharkhand

कुमारधुबी (धनबाद)। झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कुमारधुबी में रेलवे व राज्य सरकार के सहयोग से 37.81...

error: Content is protected !!