Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

कोल्हान में आदिवासी बच्चों के लिए 19 नये एकलव्य आवासीय विद्यालय खुलेंगे

जमशेदपुर। केंद्र सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय की ओर से कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों में 19 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खोले जायेंगे। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन, सरायकेला-खरसावां में दो, और पश्चिमी सिंहभूम में 14 एकलव्य आदर्श विद्यालय खोलने की योजना है। इन स्कूलों में अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए प्राथमिक से लेकर 12वीं स्तर की उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जायेगी।

इसी क्रम में, पोटका क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों को भी दो एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का तोहफा मिलने वाला है, जिसका शिलान्यास 24 सितंबर को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, पोटका प्रखंड के पोड़ाडीह पंचायत के लखनडीह गांव में दोपहर 12.05 बजे और डुमरिया प्रखंड के कांटाशोला गांव में दोपहर तीन बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास होगा।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि 50 प्रतिशत से अधिक एसटी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी लोगों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित होगा। नवोदय विद्यालय के तर्ज पर एकलव्य स्कूलों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।

Share this Story...

You May Also Like

Culture

नॉर्वे विश्वविद्यालय के मित्र सह ‘द पोलिटिकल लाइफ ऑफ़ मेमोरी’ के लेखक राहुल रंजन ने अपनी पुस्तक के भूमिका में लिखा है कि आदिवासियों...

Fact Check

कल धनबाद के सेंट जेवियर्स स्कूल (तेतुलमारी, कतरास) की एक छात्रा के आत्महत्या की खबर पूरे सोशल मीडिया पर छाई रही। बताया जा रहा...

Jharkhand

चाईबासा। पच्छिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी कस्तूरबा छात्रावास से 61 छात्राओं के आधी रात में बाहर निकल कर डीसी कार्यालय जाने के मामले में...

Jharkhand

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर के शव के कई टुकड़े कर दिए। रूबिका पहाड़िन...

error: Content is protected !!