गालूडीह। बनकाटी पंचायत के जगनाथपुर गांव के जाहेरगाड़ में आदिवासी समुदाय के लोगों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर रविवार को आसाढ़ी पूजा पारंपरिक तरीके से किया। नायके लखन हांसदा ने प्राकृतिक देवी-देवताओं से अच्छी बारिश की कामना की।
इस संबंध में पुजारी लखन हांसदा ने कहा अच्छी बारिश होने पर ही फसल का पैदावार ज्यादा होगा। बारिश के लिए प्राकृतिक देवताओं की पूजा की गई। देवताओं को चढ़ाया गया प्रसाद घर नहीं ले जाया जाता है। यह प्रसाद महिलाएं ग्रहण नहीं कर सकती है। इस मौके पर महेंद्र सोरेन, प्रधान भादो हांसदा, संजय हांसदा, मंगल मुर्मू, राजेश मुर्मू, रामू हांसदा, सीता राम हांसदा, सुना हांसदा, शांखो सोरेन समेत कई उपस्थित थे।





























