Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

आजसू का सवाल- नियुक्ति साल के भी 9 महीने बीते, 5 लाख नौकरियाँ कहाँ हैं?

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हेमंत सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है। लोहरदगा में बुधवार को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि झारखंड के युवा सरकार की ओर टकटकी लगाये हैं। नियुक्ति साल के नौ महीने बीत गये पर पांच लाख नौकरी देने के वादे का क्या हुआ, इसे बताने से सरकार मुंह मोड़ रही है। लगातार वादाखिलाफी और तारीखों के बीतने के बाद भी सीएम युवाओं को भरमाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

सम्मेलन में उन्होंने सरकार और सत्तारूढ़ दलों पर जम कर निशाना साधा। साथ ही संगठन को लामबंद करने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संघर्ष के पथ पर निरंतर चलते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत सहित अन्य भी उपस्थित थे।

कांग्रेस के भरोसे लोहरदगा का विकास नहीं
सुदेश महतो ने कहा कि लोहरदगा को मंत्री तो मिला, लेकिन जनता की उम्मीदें धरी रह गईं। जनता की समस्य़ाएं बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस से लोहरदगा का हित कभी नहीं हो सकता। सत्ता में वही लोग हैं जो कभी झारखंड आंदोलन को बेचा-खरीदा करते थे। ऐसे में राज्य के विकास की चिंता उनके सामने नहीं है।

पौने दो साल की हेमंत सरकार जनादेश का लगातार अपमान कर रही है। नियोजन नीति में खामियां दूर करने की बजाय उसे उलझा दिया गया है। खतियान का वजूद खत्म कर दिया गया है। बेरोजगारी भत्ता का वादा सरकारी फाइलों से बाहर नहीं निकला। निजी क्षेत्र में 100-200 युवाओं को रोजगार देकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। यहां के आदिवासी बहुत पहले से विदेशों में पढ़ रहे हैं, यह कोई नयी बात नहीं है। सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए सरकार आदिवासी युवाओं को विदेश भेजने की योजना पर वाहवाही लेने की कोशिश कर रही है।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

धनबाद। झारखण्ड सरकार द्वारा भोजपुरी, अंगिका और मगही भाषाओं को धनबाद और बोकारो जिले में नियुक्ति में शामिल करने के फैसले का चौतरफा विरोध...

Jharkhand

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन...

error: Content is protected !!