Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लोहरदगा में भंडरा के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के बयान पर भारतीय दंड संहिता तथा ‘पॉक्सो’ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की बुधवार को चिकित्सकीय जांच करायी जाएगी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार भंडरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलसोता सरना टोली के गुडडू महतो, राजू उरांव एवं संजय उरांव के रूप में की गयी है। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है क्योंकि पीड़िता ने सभी की पहचान कर ली है।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1,28,900 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करते...

Jharkhand

रांची। झारखंड में #INDIA गठबंधन की सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण में सत्ता पक्ष को 47 वोट...

Jharkhand

रांची। झारखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लाभुकों...

National

सिंगरौली। सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक...

error: Content is protected !!