Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

National

बृहस्पत सिंह ने आदिवासियों को अंगूठा छाप बताने पर मांगी माफी

सरगुजा। सरगुजा के आदिवासियों को अंगूठा छाप बताकर विवादों में घिरे रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह ने आखिरकार सर्व आदिवासी समाज से माफी मांग ली है। विधायक के माफीनामा को सर्व आदिवासी समाज ने स्वीकार कर लिया है और आगे से उन्हें ऐसी गलती न दोहराने की नसीहत दी है।

सर्व आदिवासी समाज संभाग अध्यक्ष अनूप टोपो ने बताया कि विधायक बृहस्पत सिंह ने वर्चुअल तरीके से सर्व आदिवासी समाज के संभाग के तमाम जिला अध्यक्षों से जुड़कर अपनी बात रखी। लगभग 5 घंटे तक हुई बैठक में विधायक बृहस्पत सिंह ने आदिवासियों पर की गई टिप्पणी पर कहा कि उनकी मंशा किसी को आहत पहुंचाने की नहीं थी।

अनूप टोप्पो ने बताया कि बैठक में आदिवासियों पर की गई टिप्पणी के अलावा कई अन्य बातें भी सामने आई। आखिरकार सर्व आदिवासी समाज ने विधायक के माफीनामा को स्वीकार करते हुए दोबारा इस तरह की गलती नहीं करने की नसीहत दी।

Share this Story...

You May Also Like

National

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों को...

National

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इन चुनाव परिणामों से ना सिर्फ भाजपा को, बल्कि जनता दल...

Jharkhand

रांची। विश्व आदिवासी दिवस पर झारखण्ड युवा कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह निर्णय शुक्रवार देर शाम प्रदेश कार्यालय, रांची में महानगर रांची युवा कांग्रेस...

Jharkhand

रांची। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू की लगभग सवा दो साल के बाद घर वापसी हो गई है। झारखंड...

error: Content is protected !!