Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

यूएई के इन्वेस्टमेंट समिट में नहीं जा पाएंगे सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र से नहीं मिला क्लीयरेंस

रांची। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में आयोजित इन्वेस्टमेंट समिट में जाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से राजनीतिक क्लीयरेंस नहीं मिल पाया है। अबू धाबी के नेशनल एग्जीबिशन सेंटर में 8 से 10 मई तक एनुअल इन्वेस्टमेंट मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूएई फॉरेन ट्रेड के मंत्री और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ. तनानी बिन अहमद अल जियोदी ने फरवरी 2023 में ही पत्र लिखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से उद्योग विभाग को आगे की प्रक्रिया बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। अब विदेश मंत्रालय से राजनीतिक क्लीयरेंस न मिलने से यह पूरा मामला खटाई में पड़ गया है।

झारखंड का विकास नहीं चाहती भाजपा: झामुमो

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यूएई के दौरे के लिए राजनीतिक क्लीयरेंस न मिलने से झारखंड की राजनीति गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता डॉ. तनुज खत्री ने कहा है कि केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार झारखंड का विकास नहीं चाहती। यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश मंत्रालय से राजनीतिक क्लीयरेंस नहीं मिला. केंद्र की भाजपा सरकार पहले भी झारखंड के विकास की राह में रोड़े अटकाती रही है और यह कोई नहीं बात नहीं है।

इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य के विकास की गति को रोकने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तत्पर है और इसी वजह से राज्य के मुख्यमंत्री को राजनीतिक क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा है। एक मुख्यमंत्री के खिलाफ जिस तरीके से केंद्र सरकार गलत हथकंडा अपना रही है यह सरासर गलत है।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि मै मणिपुर राज्य...

National

नई दिल्ली। सहारा ग्रुप के निवेशकों को जल्द ही अपना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने Sahara- SEBI Fund में...

Jharkhand

रांची। झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया...

Jharkhand

रांची। आज झारखंड विधानसभा मे 1932 के खतियान को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर किया हमला, कहा- अगर भाजपा 1932 की समर्थक...

error: Content is protected !!