Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

क्या झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी कल्पना सोरेन?

रांची। बिहार में सियासी रस्साकशी के बाद अब देश की निगाहें झारखंड की सियासत पर टिकी हुई है। जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद हेमंत सोरेन पर कार्यवाई होने की आशंका है। ऐसे में सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी झारखंड की गद्दी पर बैठने जा रही हैं।

दरअसल आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। पिछले 31 दिसम्बर को गांडेय विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद के इस्तीफे और आज पहली बार विधायकों की बैठक में उनके शामिल होने के बाद, कयासों का दौर जारी है।

मीडिया से बात करते हुये कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन विधायकों के साथ बातचीत कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसी बीच सीएम द्वारा राज्यपाल से मिलने के लिए समय माँगने की खबरें भी मीडिया की सुर्खियाँ बटोर रही हैं।

कौन हैं कल्पना सोरेन ?
ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक कारोबारी घराने से ताल्लुक रखने वाली कल्पना सोरेन का जन्म 1976 में रांची में हुआ था। बारीपदा के केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई शुरू करने वाली कल्पना ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई रांची से पूरी की थी। संथाली, ओड़िया, हिंदी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं पर भी उनकी खासी पकड़ रखने वाली कल्पना के पास बीटेक और एमबीए की डिग्री है तथा वे फिलहाल एक प्ले स्कूल चलाती हैं।

वे लगातार पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं, तथा आदिवासी समाज के हक के लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाती रही हैं, लेकिन वह राजनीति में एक्टिव नहीं हैं। हालांकि सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी की वजह से वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

कल्पना सोरेन 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन के साथ शादी की बंधन में बंधी थी। उनके दो बेटे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कल्पना सोरेन के नाम की चर्चा सुर्खियों में है। यूं तो कल्पना सोरेन राजनीति से दूरियां बनाएं रखती हैं, लेकिन इस संकट काल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नेताओं को उनमें अगला सीएम दिखाई देता है।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

यह कहानी रांची के मुड़मा (मांडर) से शुरू होती है, जहां के एक आदिवासी बच्चे (संजय कुजूर) ने सपने तो बहुत बड़े बड़े देखे...

Jharkhand

रांची। झारखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लाभुकों...

Exclusive

लंदन। यह कहानी पूर्वी सिंहभूम जिले (झारखंड) के अजय हेम्ब्रम की है, जिन्होंने उच्च शिक्षा का ख्वाब देखा था। भारत में शिक्षा तक तो...

Jharkhand

रांची/ खूँटी । झारखंड राज्य के स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खूँटी के...

error: Content is protected !!