Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

रामगढ़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजरंग महतो के लिए वोट मांगा

रामगढ़। आज रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने आजसू को चुनौती देते हुये कहा कि “विपक्ष भ्रम में है कि पैसा बांट कर यह वोट खरीद लेंगे। रामगढ़ की जनता अधिकार के लिए लड़ती है। अधिकार देने वाली सरकार के साथ रहती है। आगामी रामगढ़ उपचुनाव में मां की ममता को न्याय मिलेगा आदिवासी- मूलवासी की सरकार को और मजबूती मिलेगी।”

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि – “यही आजसू-भाजपा के लोग हैं जिन्होंने झारखण्ड के युवाओं के लिए बनायी गयी नियोजन नीति को रद्द करवाया। बाहरी लोगों को साथ लेकर इन्होंने झारखण्डी युवाओं की हकमारी की। यह लोग नहीं चाहते कि झारखण्ड का युवा आगे बढ़े, झारखण्डवासी आगे बढ़े।”

सीएम ने रामगढ़ में ओबीसी वोटरों को चेताया – “विपक्ष के लोग अधिकार देने वाले नहीं, लेने वाले लोग हैं। पिछड़े वर्ग के आरक्षण को भी इन्होंने 14% कर दिया था। हमने विधानसभा से विधेयक पारित कराकर पिछड़ा वर्ग आरक्षण फिर 27% कराया। यही आजसू और भाजपा को पचता नहीं है। जनता को अधिकार मिलता है तो इनके पेट में दर्द हो जाता है।”

“आजसू-भाजपा की सरकार ने पूर्व में 11 लाख से अधिक राशन कार्ड काट दिया। यह लोग नहीं चाहते गरीब, जरूरतमंद आगे बढ़े। सुनियोजित तरीके से इन्होंने झारखण्ड को पीछे रखने का काम किया। आज हमने 20 लाख से अधिक को राशन कार्ड से जोड़ा। हम लोगों को अधिकार देते हैं, यह सिर्फ चुनाव में दिखते हैं।”

अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि – “जब केला छाप वाले लोग रामगढ़ में थे तो सिर्फ कुछ हजार लोगों को राशन, पेंशन मिलता था। आज लाखों लोगों को राशन, पेंशन मिलता है। रामगढ़ की 35 हजार से अधिक किशोरियों को पढ़ाई के लिए भी राशि मिल रही है।”

“हमने रामगढ़ के हजारों किसानों का कर्जा माफ किया। 20 वर्ष में पहली बार राज्य और रामगढ़ की जनता को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार मिला है। ममता देवी जी ने सरकार की हिस्सेदारी के रूप में आपकी सेवा करते हुए लाखों रामगढ़ विधानसभा वासियों को हक़-अधिकार से जोड़ा।”

इस उपचुनाव को रामगढ़ की जनता की परीक्षा बताते हुये उन्होंने कहा कि “एक माँ के संघर्ष को सम्मान दिलवाने हम जनता के दरबार मे आये हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि विपक्ष का धन बल फिर हारेगा, तथा रामगढ़ का जन बल जीतेगा।”

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर उनसे आदिवासियों के लिए अलग आदिवासी/ सरना धर्म कोड की...

Jharkhand

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि मै मणिपुर राज्य...

Jharkhand

रांची। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में आयोजित इन्वेस्टमेंट समिट में जाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भारत सरकार के विदेश...

Jharkhand

रांची। झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया...

error: Content is protected !!