Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

हाईकोर्ट ने रूपा तिर्की की मौत का केस सीबीआई को सौंपा

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज की महिला पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा- “यह रेयरेस्ट ऑफ दे रेयर और सीबीआई के लिए फिट केस है।” कोर्ट ने तुरंत केस को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है।

इस ममले में रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव की तरफ याचिका दायर की गई थी। मंगलवार को सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। उसकी मृत्यु के बाद से ही परिजन समेत कई सामाजिक संगठन इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

रूपा के पिता देवानंद उरांव ने कहा था- “रूपा ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताकर आत्महत्या का रंग दे रही है। बेटी की मौत के बाद जिस परिस्थिति में शव मिला था, उससे प्रतीत होता है कि वह आत्महत्या नहीं है।”

पुलिस बता रही है प्रेम-प्रसंग का मामला
पुलिस रूपा की आत्महत्या को प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। इस मामले में शिव कनौजिया को गिरफ्तार किया गया है, जिसे रूपा का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या वाले दिन रूपा के मोबाइल पर अंतिम कॉल शिव कुमार कनौजिया का ही आया था।

3 मई को सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला था शव
रूपा तिर्की रांची के रातू थाना अंतर्गत काठीटांड की रहने वाली थी। वह 2018 बैच के अवर निरीक्षक के रूप में बहाल हुई थी। पुलिस के अनुसार रूपा ने 3 मई को अपने साहिबगंज स्थित सरकारी आवास में गले में रस्सी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली थी।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1,28,900 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करते...

Jharkhand

रांची। झारखंड में #INDIA गठबंधन की सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण में सत्ता पक्ष को 47 वोट...

Jharkhand

रांची। झारखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लाभुकों...

Jharkhand

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर के शव के कई टुकड़े कर दिए। रूबिका पहाड़िन...

error: Content is protected !!