Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Exclusive

अपने “चंपई दा” के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखा झारखंड

रांची। सोमवार सुबह आदिवासी डॉट कॉम ने सोशल मीडिया पर झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर शेयर की थी, जब उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (जमशेदपुर) में चल रहा था।

इसके कुछ ही देर बाद, झारखंड के सोशल मीडिया में मानो भूचाल आ गया। हजारों की संख्या में आम व खास लोग सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने लगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड से केंद्र सरकार के दोनों मंत्री- अर्जुन मुंडा व अन्नपूर्णा देवी, भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री जोबा माझी, विधायक सीता सोरेन, प्रदीप यादव, सुदिव्य कुमार, संजीव सरदार, अम्बा प्रसाद, कुमार जयमंगल, पूर्णिमा नीरज सिंह, सांसद डॉ महुआ माझी, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रतुल शाह देव समेत अनगिनत लोगों की शुभकामनाओं से झारखंड का सोशल मीडिया भर गया।

इसके कुछ घंटों बाद, जब आदिवासी डॉट कॉम ने सबसे पहले उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई रेफर किए जाने की सूचना साझा की, तो उस पोस्ट को भी हजारों लोगों द्वारा देखा गया। ये दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर हजारों लोगों द्वारा मंत्री चंपई सोरेन को बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं देने के लिए इस्तेमाल की गईं।

कुल मिलाकर, हालात ऐसे बने कि उस दिन, झारखंड के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पोस्ट उनके स्वास्थ्य के बारे में ही आये।

इसमें एक सुखद आश्चर्य यह रहा कि मंत्री चंपई सोरेन को शुभकामनाएं देने वालों में पक्ष तथा विपक्ष के सभी राजनैतिक दलों के प्रमुख लोग शामिल रहे।

झारखंड के सोशल मीडिया पर, आम लोगों की छोटी-बड़ी परेशानियों को सुलझाने वाले, तथा हर दिन कई लोगों की सहायता करने वाले मंत्री चंपई सोरेन फिलहाल चेन्नई के अपोलो अस्पताल में इलाजरत हैं। आदिवासी डॉट कॉम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

धनबाद। निरसा एमपीएल के गेट पर मजदूर विजय किस्कू के शव को लेकर पिछले 5 दिनों से चल रहा धरना मंत्री चंपई सोरेन के...

Jharkhand

जमशेदपुर। पद्मश्री छुटनी महतो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिछले दिनों, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के बाद, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की...

Jharkhand

कुमारधुबी (धनबाद)। झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कुमारधुबी में रेलवे व राज्य सरकार के सहयोग से 37.81...

Jharkhand

जमशेदपुर। झारखंड सरकार की तत्परता ने टुना सबर को मौत के मुँह से खींच निकाला। 38 दिन पहले जिस टुना सबर को मरणासन्न हालत...

error: Content is protected !!