Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

सिमडेगा में जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप शुरू

रांची। सिमडेगा के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में 11वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप की शुरूआत हो गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन कर इसकी शुरूआत की। इस चैंपियनशिप में देश भर की 26 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

झारखंड में इस प्रतियोगिता के आयोजन से हॉकी के खेल को अहमियत तो मिलेगी ही, साथ ही राज्य की महिला हॉकी खिलाड़ियों के खेल का स्तर भी ऊंचा होगा। सिमडेगा के हॉकी स्टेडियम में बुधवार का दिन उत्सवी था। इस प्रतियोगिता को लेकर न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि दर्शक भी काफी उत्साहित थे। उद्घाटन समारोह के दौरान रंग बिरंगे परिधानों में अलग अलग टीमों के खिलाड़ियों का जमावड़ा अलग ही समां बांध रहा था।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में खेल विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निंगोबाम, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विधायक विक्सल कोंगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा, उपायुक्त सुशांत गौरव, पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Exclusive

रांची। अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो शायद आप यह जान कर चौंक जाएं कि दो-दो आदिवासी क्रिकेटर दुनिया पर छा जाने को...

National

केरल के वायनाड की 23 साल की इस आदिवासी क्रिकेटर के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL)...

Jharkhand

रांची। खेलगांव स्थित झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (JSSPS) के अंतर्गत प्रशिक्षु एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजलि उरांव की रविवार को मौत हो गई। बताया जा...

Jharkhand

सिमडेगा। खतियानी जोहार यात्रा में सिमडेगा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंडियों ने साबित कर दिया कि यहां के लोग भी सरकार...

error: Content is protected !!