Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली जाएगी मोटरसाइकिल रैली

रांची। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सोमवार को जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की बैठक सरना भवन नगड़ा टोली में हुई। सहमति बनी कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन शहर में भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से सभी महापुरुषों और वीरांगना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया जाएगा।

बैठक में सभी आदिवासी संगठनों से आह्वान किया गया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस को अधिकार दिवस के रूप में मनाए। साथ ही परंपरागत वेशभूषा, पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल, नगाड़ों, ढाक, बांसुरी, शहनाई, तुरी गाजे बाजे, छोटानागपुरी लोकगीत नृत्य राजधानी के चौक, चौराहों, टोला-मोहल्ला को सुशोभित करने का प्रयास करे। परिषद की निरंजना हेरेंज ने कहा कि परिषद सहित अन्य संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले वर्ष इस दिवस को मनाने को लेकर राजकीय अवकाश घोषित कर चुकी हैं।

बैठक में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, जय आदिवासी धर्म सेवा केंद्र, राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजिनियस धर्म समन्वय समिति भारत, आदिवासी छात्र मोर्चा, आदिवासी अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर हलधर चंदन पहान, मुन्ना टोप्पो, अरविंद उरांव, उर्मिला उरांव, श्रीकांत बाड़ा, विमल उरांव, आरती मुंडा, राम प्यारी लिंडा, मणि लिंडा, शीतल सुरीन, शांति लकड़ा, बेल्चूस लकड़ा, मन्ना मुंडा, जीतन मुंडा, कुसुम मुंडा, श्याम केरकेट्टा सहित अन्य शामिल थे।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी संगठनों और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पिस्कामोड़ के टंगरा टोली में हिंदुवा तिर्की...

Jharkhand

रांची। अब इसे झारखंड का दुर्भाग्य कहें या अधिकारियों का दुस्साहस अथवा सत्ता की नाकामी, लेकिन झारखंड में उस सेना के कब्जे वाली जमीन...

Jharkhand

रांची। सरना झंडे के अपमान के विरोध में आज रांची बंद रहेगी। झारखंड पाहन महासंघ व केंद्रीय सरना समिति सहित विभिन्न आदिवासी संगठन व...

Jharkhand

रांची। शनिवार को आदिवासी संगठनों की बैठक नगरा टोली सरना भवन में हुई, जिसमें रांची के हातमा इलाके में सरना झंडा जलाने का विरोध किया गया।...

error: Content is protected !!