Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

14 नवंबर को रांची पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड शो करेंगे

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले 14 नवंबर को ही झारखंड आ जाएंगे। पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस यानी 15 नवंबर को झारखंड पहुंचने वाले थे, वहीं ताजा कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर की शाम को ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी राजधानी रांची में रोड शो करेंगे।

इस रोड शो के दौरान पीएम रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक जाएंगे। रात में वे राजभवन में विश्राम करेंगे। 15 नवंबर की सुबह वे सबसे पहले रांची के जेल चौक स्थित ‘भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ जाएंगे। इसके बाद वे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना होंगे।

पीएम उसके बाद खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला स्थित उलिहातू के लिए रवाना होंगे। उलिहातू में प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही उनके परिजनों के साथ बातचीत करेंगे।

बताते चलें कि खूंटी में प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे तक रहेंगे। पीएम यहां ट्राइबल प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही ट्राइबल एचीवर्स से बात करेंगे। इसके आलावा वे भगवान बिरसा मुंडा की धरती से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान वे पीवीटीजी मिशन की शॉर्ट फिल्म व पोर्टल की लॉन्चिंग भी करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन होगा।

इस कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

रांची/ खूँटी । झारखंड राज्य के स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खूँटी के...

Exclusive

कल देर रात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल बना दिया गया। इस खबर के...

Jharkhand

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर उनसे आदिवासियों के लिए अलग आदिवासी/ सरना धर्म कोड की...

National

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इन चुनाव परिणामों से ना सिर्फ भाजपा को, बल्कि जनता दल...

error: Content is protected !!