Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

पढ़ना चाहती हूँ… कहने के 48 घंटों में बदली जिन्दगी

गढ़वा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा के तिलदाग पंचायत निवासी बेबी कुमारी एवं उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित कर दिया गया।

बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना एवं उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन हेतु मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया।

बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना के तहत 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। बेबी कुमारी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया। साथ ही, मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रति बेबी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से परसों मैंने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगायी थी। आज मुझे और मेरी बहनों को कई योजनाओं से आच्छादित किया गया। मां-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा है। मेरी बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा। मैं पढ़कर शिक्षक बनूंगी। मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद।

क्या है मामला?
गढ़वा के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूं सर, मेरी मदद करें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

यह कहानी रांची के मुड़मा (मांडर) से शुरू होती है, जहां के एक आदिवासी बच्चे (संजय कुजूर) ने सपने तो बहुत बड़े बड़े देखे...

Jharkhand

रांची। बिहार में सियासी रस्साकशी के बाद अब देश की निगाहें झारखंड की सियासत पर टिकी हुई है। जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग...

Jharkhand

रांची। झारखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लाभुकों...

Exclusive

लंदन। यह कहानी पूर्वी सिंहभूम जिले (झारखंड) के अजय हेम्ब्रम की है, जिन्होंने उच्च शिक्षा का ख्वाब देखा था। भारत में शिक्षा तक तो...

error: Content is protected !!