Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

झारखंड में दिल दहलाने वाला हत्याकांड- आदिवासी महिला को टुकड़ों में काटा गया

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर के शव के कई टुकड़े कर दिए। रूबिका पहाड़िन नामक महिला की हत्या करने के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया।

शनिवार की शाम बोरियो संथाली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मानव के पैर का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। छानबीन के दौरान पास के ही एक बंद घर से बोरे में रखा मांस का टुकड़ा मिला। सूचना मिलने पर रात में ही एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा दल बल के साथ बोरियो थाना पहुंचे।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया- “साहिबगंज की रहने वाली आदिवासी समुदाय की 22 वर्षीय महिला के शव के 12 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत शव के कुछ हिस्से अभी भी खोजे जा रहे हैं। आरोपी पति दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी और दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे।”

एसपी ने बताया कि रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता चल रही थी। उसके घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने महिला के शरीर को कई टुकड़ों में काटने के लिए बिजली के कटर जैसी धारदार चीज का इस्तेमाल किया। मामले की आगे की जांच चल रही है।

जिला मुख्यालय से चिकित्सकों को भी मानव अंग की जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया। मांस के सभी टुकड़ों को पैक कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

रूबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी और उसने दिलदार अंसारी से महीने पहले ही लव मैरिज की थी। सूत्रों के अनुसार दिलदार की ये दूसरी शादी थी और पहली शादी से उसे एक बच्चा भी है।

इस घटना ने राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी शुरू कर दी है। भाजपा ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर बोरियो में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Share this Story...

You May Also Like

National

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक 12 वर्षीय आदिवासी लड़के को “खाना चोरी करने” के संदेह में पेड़ से बाँधकर पीट-पीटकर मार डाला गया। पश्चिमी...

National

झाबुआ। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में, झाबुआ के आदिवासी छात्रावास में आकस्मिक निरीक्षण करने...

Exclusive

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका क्षेत्र का निवासी विकास (नाम बदला गया है) पहले ऑटो चलाता था। किसी दोस्त की देखादेखी लॉटरी खेलने की लत...

Jharkhand

दुमका। आज दुमका के के.बी. वाटिका हॉल में Mates (मेट्स) और असंगठित कामगारों के साथ SRMI टीम ने बैठक की। बैठक का आयोजन दुमका...

error: Content is protected !!