Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

दुनिया भर में धूम मचा रही झारखंड की सोहराई-कोहबर पेंटिंग

रांची। झारखंड की सोहराई-कोहबर चित्रकला की धमक अब विदेशों में भी है। दीपावली, सोहराय और शादी-विवाह के मौके पर की जानेवाली झारखंड की इस विशिष्ट चित्रकारी को पिछले साल ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (Geographical indication) टैग हासिल हुआ है। इस बार दीपावली पर सोहराय-खोवर पेंटिंग वाली कलाकृतियों की मांग देश-विदेश से हो रही है।

झारखंड के हजारीबाग स्थित सोहराई आर्टिस्टों द्वारा तैयार किए गए इस चित्रकला वाले लैंप की मांग सबसे ज्यादा है। उन्हें जापान, इटली, फ्रांस और देश के कई हिस्सों से इस बार अच्छी संख्या में ऑर्डर मिले हैं। यह खास लैंप तैयार किया है सोहराई आर्टिस्ट जस्टिन इमाम, अलका इमाम, इवा इमाम, एडम इमाम की टीम ने, यह सोहराई लैंप नेपाली राइस पेपर से बनाया गया है। लैंप में कोई महत्वपूर्ण टेक्नॉलोजी नहीं है, पर इसमें झारखंडी कला सोहराई की झलक है।

बता दें कि यह पेंटिंग परंपरागत रूप से दीवारों पर की जाती है, लेकिन जीआई टैग हासिल होने के बाद कपड़े और कागज पर भी इसे खूब उकेरा जा रहा है और ये कलाकृतियां बड़ी संख्या में देश-विदेश भेजी जा रही है। (साभार: Zee News)

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर के शव के कई टुकड़े कर दिए। रूबिका पहाड़िन...

Jharkhand

दुमका। आज दुमका के के.बी. वाटिका हॉल में Mates (मेट्स) और असंगठित कामगारों के साथ SRMI टीम ने बैठक की। बैठक का आयोजन दुमका...

Exclusive

झारखंड सरकार के लिए पिछला महीना काफी विवादों में गुजरा। इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...

Jharkhand

रांची। झारखण्ड में आदिवासी धर्मकोड की मांग फिर तेज हो गई है। विभिन्न आदिवासी संगठन जनसम्पर्क में जुट गए हैं। मांगों को लेकर 25...

error: Content is protected !!