Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

अब टाटा स्टील में 75% स्थानीयों को मिलेगी नौकरी, सर्कुलर जारी

जमशेदपुर। टाटा स्टील ने राज्य सरकार द्वारा नौकरियों में 75% स्थानीय लोगों को आरक्षण देने के आदेश का अनुपालन करने के लिए एक सर्कुलर जारी किया है।

इसमें सभी वेंडरों तथा ठेकेदारों को 75 फीसदी स्थानीय को ही नौकरी पर रखने का आदेश दिया गया है। कर्मचारियों को ट्रेनिंग करवा कर अपग्रेड करने का भी निर्देश है।

कंपनी ने अपने सभी वेंडरों तथा अनुषंगी कंपनियों से सभी कर्मचारियों का डेटा तथा स्थानीय प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। इसे लेकर एचआरएम विभाग की ओर से पहल तेज की गई है। सर्कुलर में कहा गया है कि इस माह के अंत तक दस्तावेजों को जमा करा दें ताकि इसकी रिपोर्ट सरकार को भी भेजी जा सके।

दरअसल, झारखंड सरकार ने निजी क्षेत्र की कंपनियों में 40 हजार रुपये तक वेतन वाले पदों पर 75% स्थानीय लोगों को बहाल करने का कानून बनाया है। पिछले वर्ष आठ सितंबर को झारखंड विधानसभा ने इस विधेयक को पारित किया था।

टाटा स्टील में 100 से अधिक वेंडर हैं, जिनके अधीन करीब 19 हजार ठेका कर्मी काम करते हैं। इसके अलावा, टाटा स्टील की 10 एनसिलियरी कंपनियां हैं, जिनमें स्थायी और ठेका कर्मचारियों को मिलाकर करीब 25 हजार लोग काम करते हैं।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

जब सरकार स्थानीय युवाओं के हित में नियोजन नीति लाये, तो कोर्ट जाकर उसे रद्द करवाएंगे। और जब सरकार मजबूर होकर “ना रद्द होने...

Jharkhand

रांची। आज झारखंड विधानसभा मे 1932 के खतियान को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर किया हमला, कहा- अगर भाजपा 1932 की समर्थक...

Exclusive

रांची। झारखंड कैबिनेट द्वारा नई नियोजन नीति स्वीकृत किए जाने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...

Jharkhand

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में नयी संशोधित नियोजन नीति को मंजूरी दी गई। इस नई नीति...

error: Content is protected !!