Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

National

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, नंद कुमार साय कांग्रेस में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका देते हुए राज्य के बड़े आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

रायपुर में भाजपा के पूर्व नेता नंद कुमार साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। साय के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट द्वारा दी।

कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर साय ने कांग्रेस की सदस्यता का फार्म भरा और मुख्यमंत्री ने उन्हें सूत की माला पहनाई।

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद डॉ नंद कुमार साय ने कहा कि ये निर्णय मेरे जीवन का बहुत कठिन और बहुत अहम निर्णय है। मेरे आदर्श पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, मैं उन्हें फ़ॉलो करता था। अटल जी हमेशा भारत माता के लिए कहते थे कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र है, लेकिन अब पार्टी के विचार बदल गए हैं, आज अटल जी की पार्टी उस रूप में नहीं है। सब कुछ बदल गया है।

भाजपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले साय तीन बार विधायक, 3 बार लोकसभा सांसद और 2 बार राज्यसभा सांसद रहने के अलावा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके से आने वाले साय वर्षों तक भाजपा का प्रमुख आदिवासी चेहरा रहे हैं। पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से भाजपा से जुड़े नंद कुमार साय 1977 में पहली बार अविभाजित मध्य प्रदेश की विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

इस्तीफे में लगाये कई आरोप !
कल नंद कुमार साय ने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया था कि भाजपा नेता ही झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने खुद के खिलाफ साजिश रचने और अपनी गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। अपने इस्तीफे में साय ने कहा- “मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूँ। पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी हैं, मैंने उन्हें पूरी निष्ठा के साथ निभाया। इसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूँ।”

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

National

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों को...

National

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में से एक दंतेवाड़ा के 47 आदिवासी छात्रों ने नीट और जेईई में कामयाबी हासिल की है। दंतेवाड़ा के...

Culture

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के स्थानीय लोगों के एक समूह ने ‘गोदना’ (टैटू) कला को पुनर्जीवित करने की पहल की है। कुछ स्थानीय युवक...

National

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय की विविध एवं अदभुत संस्कृति पर केंद्रित...

error: Content is protected !!