Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

आदिवासियों के धार्मिक स्थल में एकलव्य विद्यालय बनाने का विरोध

रांची। वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल और आदिवासियों के धार्मिक स्थल में एकलव्य विद्यालय बनाने का विरोध आठ सितंबर को होगा। इसको लेकर सुबह 11.30 बजे से विधानसभा के समीप एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। यह जानकारी रविवार को रांची प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में दी गई, जिसका आयोजन राजी पड़हा झारखंड, आदिवासी महासभा केंद्रीय समिति, केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी अधिकार मंच, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्रसंघ ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर पूर्वमंत्री सघनु भगत ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत और कांग्रेस पार्टी के विधायक बंधु तिर्की के द्वारा अमर शहीद वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल और आदिवासियों के धार्मिक स्थल को समाप्त करने के प्रयास का विरोध किया जाएगा। उनके इस इरादे को आदिवासी समाज पूरा नहीं होने देगा।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमलोग एकलव्य विद्यालय का विरोध नहीं कर रहे हैं। न ही हम आदिवासी बच्चों के शिक्षा विरोधी हैं, परंतु हम सभी इतना चाहते हैं कि वर्षो पुरानी स्मारक व धार्मिक स्थल पर एकलव्य विद्यालय नहीं बने। क्योंकि यह स्थल हम आदिवासियों की आस्था और भावना से जुड़ा हुआ हैं। हमलोग चाहते है कि यह विद्यालय सिलागाई के पास के ही गांव चटवाल, सोनचीपी, रानीचांचो, चुटिया या बरहे में किसी एक जगह पर बनाया जाए। मौके पर सुभाष मुंडा, अजय तिर्की, नारायण उरांव, बुधवा उरांव, प्रोफेसर रंथु तिर्की, प्रोफेसर प्रवीण उरांव मौजूद थे।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर के शव के कई टुकड़े कर दिए। रूबिका पहाड़िन...

Jharkhand

दुमका। आज दुमका के के.बी. वाटिका हॉल में Mates (मेट्स) और असंगठित कामगारों के साथ SRMI टीम ने बैठक की। बैठक का आयोजन दुमका...

Exclusive

झारखंड सरकार के लिए पिछला महीना काफी विवादों में गुजरा। इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...

Jharkhand

रांची। झारखण्ड में आदिवासी धर्मकोड की मांग फिर तेज हो गई है। विभिन्न आदिवासी संगठन जनसम्पर्क में जुट गए हैं। मांगों को लेकर 25...

error: Content is protected !!