Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Exclusive

ओलम्पियन सलीमा के घर टीवी लगा; सीएम ने परिवार को सम्मानित किया

सिमडेगा। इस खबर के टाइटल को पढ़ कर आप सोच रहे होंगे कि यह कैसी खबर है, टीवी को सबके घर होता है, फिर इसमें इतनी बड़ी बात क्या कि न्यूज बन जाये? यह खबर इसलिए खास है, क्योंकि इस स्टार हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज भी, अपने गाँव में, अभाव में जीवन काट रहा है, और कल के अखबार के अनुसार, भारतीय महिला हॉकी टीम की माँ उनके मैच जितने के बाद, गाँव में नाच-गाना हुआ, और उसके बाद, उनकी माँ, खेतों में धान रोपने चली गईं।

स्थानीय अखबार में छपी खबर

टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में खेल रही सलीमा का परिवार आज भी गांव में मिट्टी के मकान में रहता है। उसके पिता सुलक्षण टेटे एवं भाई अनमोल लकड़ा खेत में खुद से हल-जोतकर अन्न उपजाते हैं, जिसमें उनकी माँ भी सहयोग करती हैं।

आज सुबह से, झारखंड के सोशल मीडिया में झारखंड की ओलंपियन सलीमा टेटे के गांव में टीवी नहीं होने की खबर चल रही थी। जिसके बाद, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव गुप्ता की पहल पर, राज्य सरकार ने उनके घर 4K टीवी, डीटीएच कनेक्शन व जेनरेटर भिजवाया। पहले तो उन्होंने बड़ा 4K टीवी लेने से इंकार कर दिया, लेकिन सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव के अनुरोध पर, स्वीकार कर लिया।

सिमडेगा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर पिथरा पंचायत के छोटे से गांव बड़कीछापर के उबड़-खाबड़ मैदान पर हस्त निर्मित बांस के स्टिक व बॉल से सलीमा ने हॉकी खेलना शुरू किया था। सलीमा की चार बहनों में इलिसन, अनिमा, सुमंती एवं महिमा टेटे शामिल हैं। महिमा भी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता खेलती रही है। इधर सलीमा का चयन ओलिंपिक में होने के बाद उसके परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी गौरवान्वित हैं।

परिजनों को गोल्ड मेडल जीतने का भरोसा
उनके माता-पिता ने एएनआई से बात करते हुए कहा – “हम बहुत खुश हैं, हमें अपनी बेटी पर गर्व है, मुझे उम्मीद है कि भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक से गोल्ड मेडल जीत कर वापस लौटेगी।”

सलीमा की बहन महिमा के मुताबिक, महिला टीम ने सेमीफाइनल जीता और अब स्वर्ण पदक जीतेगी, हमारा पूरा गांव बहुत खुश है, हम सभी साथ में मैच देखते हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सम्मानित किया
झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमार और हॉकी खिलाड़ी निक्‍की प्रधान तथा सलीमा टेटे ओलिंपिक में हिस्‍सा ले रही हैं। इसी क्रम में आज राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके परिवार को सम्‍मानित किया है। मुख्‍यमंत्री ने निक्‍की प्रधान और सलीमा टेटे के परिजनों को घोषणा के अनुसार 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

सिमडेगा। खतियानी जोहार यात्रा में सिमडेगा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंडियों ने साबित कर दिया कि यहां के लोग भी सरकार...

Jharkhand

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर के शव के कई टुकड़े कर दिए। रूबिका पहाड़िन...

Jharkhand

दुमका। आज दुमका के के.बी. वाटिका हॉल में Mates (मेट्स) और असंगठित कामगारों के साथ SRMI टीम ने बैठक की। बैठक का आयोजन दुमका...

Exclusive

झारखंड सरकार के लिए पिछला महीना काफी विवादों में गुजरा। इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...

error: Content is protected !!