Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

National

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए नगाड़ा बजाया, आदिवासी डांस में भी हुईं शामिल

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने खुद नगाड़ा (आदिवासी ड्रम) बजाया, उसके बाद वे आदिवासी महिलाओं के साथ आदिवासी डांस परफॉर्मेंस में भी शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति काफी खुश दिखीं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को आमंत्रित नहीं किया गया था। दिल्ली में मौजूद शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, “जो लोग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ मतदान करने के लिए कतार में खड़े थे, वे मंच पर आएंगे और सम्मान समारोह में सुर्खियां बटोरेंगे। जबकि जो राष्ट्रपति के पक्ष में हैं, उन्हें बंगाल सरकार ने आमंत्रित नहीं किया हैं।”

हालांकि टीएमसी ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष सहित विपक्षी दल के कई शीर्ष नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। टीएमसी प्रवक्ता ने कहा, “नेताजी इनडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के बावजूद उन्होंने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है।”

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति चुने जाने के बाद महामहिम द्रौपदी मुर्मू का यह पहला बंगाल दौरा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेसकोर्स में पीले गुलदस्ते और शाल ओढ़ा कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Share this Story...

You May Also Like

National

कोलकाता। कोलकाता के धर्मतल्ला में शुक्रवार को हजारों की संख्या में आदिवासी समाज से जुड़े लोग जुटे, जहां उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और...

National

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक 12 वर्षीय आदिवासी लड़के को “खाना चोरी करने” के संदेह में पेड़ से बाँधकर पीट-पीटकर मार डाला गया। पश्चिमी...

Exclusive

वह साल 2014 की एक सुबह थी, जब दीपांजन ने अखबार के पहले पन्ने पर “सिमोको इन्फ्रास्ट्रक्चर” द्वारा बनाए जा रहे “संहिता” नामक एक...

Jharkhand

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि मै मणिपुर राज्य...

error: Content is protected !!