Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

देवघर DC को हाईकोर्ट से राहत, सांसद निशिकांत दुबे को नोटिस

रांची। देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दर्ज करवाए गई प्राथमिकी में पुलिस को किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही, झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सांसद निशिकांत दुबे को नोटिस जारी किया है। अब हाईकोर्ट देवघर डीसी की याचिका पर 25 अप्रैल को सुनवाई करेगा। उनकी ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अजय शाह ने पक्ष रखा।

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में, देवघर एयरपोर्ट से सूर्यास्त के बाद फ्लाइट टेकऑफ करने को लेकर हुए विवाद के तुरंत बाद सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर डीसी के खिलाफ जीरो FIR दर्ज करवाई है, जिसे रद्द करने के लिए देवघर के उपायुक्त ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

रांची। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को 21 सितम्बर 2023...

Jharkhand

रांची। झारखंड के कई जिलों में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। अभी तक पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के 294 और चिकनगुनिया...

Exclusive

देवघर। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को 18 मई 2023 को संसद में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को...

Jharkhand

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दे‌वघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा...

error: Content is protected !!