Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

जमशेदपुर डीसी एवं मुख्य सचिव को संसद की विशेषाधिकार समिति का बुलावा

रांची। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को 21 सितम्बर 2023 को संसद में उपस्थित होकर विशेषाधिकार हनन के मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है।

उन्हें यह पत्र गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर भेजा गया है, जिसमें सांसद ने देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया था।

दरअसल सांसद निशिकांत दुबे ने 5 सितंबर 2022 को देवघर के तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था।

इसी मामले को लेकर विशेषाधिकार समिति ने मामले की आगे की जांच के लिए और उनके मौखिक उत्तर के लिए उन्हें बुलाया है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को राज्य के अधिकारियों का मुखिया होने के नाते नोटिस भेजा गया है।

यह मामला पिछले वर्ष देवघर एयरपोर्ट पर सूर्यास्त के बाद चार्टर्ड प्लेन उड़ाने से संबंधित है, जिस में एयरपोर्ट के सुरक्षा पदाधिकारी के तौर पर तैनात डीएसपी ने सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्ना समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

उसी दिन दिल्ली पहुँच कर सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर के उपायुक्त के खिलाफ देशद्रोह समेत अन्य आरोपों की Zero FIR दर्ज करवाई थी। हालांकि बाद में झारखंड हाई कोर्ट से डीसी मंजूनाथ भजंत्री को राहत मिल गई थी।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

देवघर। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के बीच चल रही खींचतान में देवघर के पूर्व एसपी रहे सुभाष चंद्र जाट...

Exclusive

देवघर। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को 18 मई 2023 को संसद में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को...

Jharkhand

रांची। देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दर्ज...

Jharkhand

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दे‌वघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा...

error: Content is protected !!