Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

झारखंड में जल्द दूर होगी वैक्सीन की कमी

रांची। झारखंड में अब तक 33% लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, वैक्सीन की उपलब्धता आने वाले दिनों में जैसे-जैसे बढ़ेगी, वैसे-वैसे वैक्सीनेशन का दायरा भी बढ़ता जाएगा। 25 जुलाई से 4 अगस्‍त के बीच लगभग 9 लाख डोज़ वैक्सीन झारखंड पहुंचने वाली है। अभी वैक्सीनेशन की रफ्तार थोड़ी कम है मगर आगामी 25 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक झारखंड को कोवीशील्ड और कोवैक्सीन दोनों मिलाकर लगभग 9 लाख वैक्सीन का डोज झारखंड पहुंचने वाला है।

वैक्सीनेशन प्रोग्राम के मुख्‍य भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 24 जुलाई को दो लाख 53 हजार 430 कोवीशील्‍ड का खेप रांची पहुंचेगा। वहीं 24 जुलाई को 35 हजार 570 कोवैक्सीन के टीके आने वाली है। 25 जुलाई को 2 लाख 53 हज़ार 580 कोवीशील्‍ड वैक्‍सीन रांची आएगी। अब तक लगभग 88 लाख और 33% लोग वैक्सीनेटेड हो चुके हैं।

जो सूची केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को भेजी है उसके मुताबिक 24 से लेकर 4 अगस्त तक 9 लाख वैक्सीन का डोज़ उपलब्ध होने वाला है। अगर यह सही में उपलब्ध हो गया तो झारखंड को कम से कम अगले 15 दिन तक वैक्सीन की कोई समस्या नहीं रहेगी।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की कम होती रफ्तार के मद्देनजर विभाग में यह सहमति बन रही है कि 31 जनवरी के...

Exclusive

रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के बारे में कहा जाता है कि यह सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव है, और जनता के साथ...

Exclusive

रांची। कल भारत मे रेकार्ड 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई, जो कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में...

National

नयी दिल्ली। केंद्र ने आदिवासी लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण तेज करने के लिए बृहस्पतिवार को एक अभियान शुरू किया जिसके तहत पारंपरिक नेता...

error: Content is protected !!