Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

National

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्य प्रदेश में अवकाश

भोपाल। आगामी 15 नवम्बर को, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर, मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आदिवासियों के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने जमकर हंगामा किया था। सदन में विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित नहीं करने पर कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी की थी।

वहीं, अब शिवराज सरकार ने आदिवासी दिवस पर छुट्टी को लेकर मचे बवाल के बाद बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश में सामान्य अवकाश रहेगा। बता दें कि आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित नहीं किए जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार ने आदिवासियों का अपमान किया है।

Share this Story...

You May Also Like

National

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिर एक बार भाजपा नेता पर आदिवासी व्यक्ति के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस बार अनूपपुर जिले...

National

पन्ना। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के साथ अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पन्ना जिले के गुनौर थाना...

National

सिंगरौली। सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक...

National

झाबुआ। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में, झाबुआ के आदिवासी छात्रावास में आकस्मिक निरीक्षण करने...

error: Content is protected !!