Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

National

एक नंवबर से मध्य प्रदेश में आदिवासियों के घर पहुंचेगा राशन

रतलाम। मध्य प्रदेश सरकार एक नवंबर से 89 जनजातीय ब्लाक में हर घर में राशन पंहुचाएगी। आदिवासी जनजातियों को अपना काम छोड़कर अनाज के दुकानों पर आने की जरूरत नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा ने मंगलवार को सर्किट हाऊस पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

मईड़ा ने कहा जबलपुर में अजजा वर्ग के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अनेक घोषणाएं की हैं,जो जनजाति वर्ग के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति गौरव दिवस में मनाने का निर्णय जनजाति समाज के साथ सर्वहारा समाज के लिए गौरव का विषय है।

मईड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से पैसा एक्ट लागू करेगी। इस एक्ट के तहत स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों की समिति को अधिकार दिए जाएंगे। जिससे अनुसूचित जाति और जनजाति वाली ग्राम पंचायतों को सामुदायिक संसाधन जैसे जमीन, खनिज संपदा, लघु वनोपज की सुरक्षा और संरक्षण का अधिकार मिल जाएगा। आदिवासियों में फैली सिकल सेल बीमारी के इलाज का खर्च व नीट और जेईई की तैयारी करने वाले होनहार छात्रों का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री मोतीलाल निनामा एवं प्रदेश सहमीडिया प्रभारी शैतानसिंह पटेल उपस्थिति रहे।

Share this Story...

You May Also Like

National

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिर एक बार भाजपा नेता पर आदिवासी व्यक्ति के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस बार अनूपपुर जिले...

National

पन्ना। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के साथ अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पन्ना जिले के गुनौर थाना...

National

सिंगरौली। सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक...

National

झाबुआ। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में, झाबुआ के आदिवासी छात्रावास में आकस्मिक निरीक्षण करने...

error: Content is protected !!