Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

विश्व आदिवासी दिवस और मुहर्रम को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रांची। विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को मोरहाबादी में होनेवाले कार्यक्रम एवं मुहर्रम को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। राजधानी में मजिस्ट्रेट समेत 3,000 पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गयी है। सुरक्षा में IRB, CRPF, RAF, JAP, जिला पुलिस और होमगार्ड को लगाया गया है। इस दौरान छह ड्रोन सहित 400 CCTV कैमरे से भी नजर रखी जायेगी। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील इलाके में डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों के साथ QRT को भी तैनात किया गया है। हालांकि, मेन रोड में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकलेगा, फिर भी सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी।

न्यू पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल
मुहर्रम को देखते हुए न्यू पुलिस लाइन में माॅक ड्रिल किया गया। इसमें वाटर कैनन, रबड़ बुलेट एवं आंसू गैस से उपद्रवियों को रोकने का मॉक ड्रिल किया गया। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि उपद्रवियों से निबटने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह तैयार है। किसी भी हाल में उपद्रवियों को उनकी मंशा में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।

सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री
नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस एवं मुहर्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में मामूली बदलाव किये गये हैं। नौ अगस्त की सुबह 6.00 बजे से रात 12.00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की नो-इंट्री रहेगी। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छूट रहेगी। वहीं, जरूरत के अनुसार राजधानी में छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा। इसके अलावा सभी रूट से आने वाले वाहनों का स्थान तय कर दिया गया है। मेन रोड में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकलेगा। लेकिन, कांटाटोली की मौलाना आजाद कॉलोनी से जुलूस कर्बला एवं गुदड़ी चौक तक आयेगा। इस दौरान कुछ देर के लिए कर्बला चौक से मिशन चौक तक छोटे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी जा सकती है।

यहां तक आ सकेंगे बड़े वाहन :

– कांके से रांची (वाया बोड़ेया) : बोड़ेया
– चाईबासा-खूंटी से रांची : तुपुदाना
– गुमला-सिमडेगा से रांची (वाया अरगोड़ा) : कटहल मोड़
– पलामू-लोहरदगा से रांची : तिलता चौक
– गुमला-सिमडेगा से रांची : आइटीआइ बस स्टैंड
– जमशेदपुर से रांची : दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
– जमशेदपुर से रांची (वाया सदाबहार चौक) : सदाबहार चौक, नामकुम
– कांके-पतरातू से रांची : लॉ यूनिवर्सिटी, कांके रोड
– बूटी मोड़ से रांची (वाया बरियातू) : बूटी मोड़
– टाटीसिलवे से कोकर : खेलगांव मोड़

Share this Story...

You May Also Like

Culture

पूरे विश्व में लगभग 37 करोड़ आदिवासी हैं। 13 सितम्बर 2007 को विश्व भर के आदिवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन था। इसी...

Jharkhand

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी संगठनों और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पिस्कामोड़ के टंगरा टोली में हिंदुवा तिर्की...

Jharkhand

रांची। अब इसे झारखंड का दुर्भाग्य कहें या अधिकारियों का दुस्साहस अथवा सत्ता की नाकामी, लेकिन झारखंड में उस सेना के कब्जे वाली जमीन...

Jharkhand

रांची। सरना झंडे के अपमान के विरोध में आज रांची बंद रहेगी। झारखंड पाहन महासंघ व केंद्रीय सरना समिति सहित विभिन्न आदिवासी संगठन व...

error: Content is protected !!