Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

सरना धर्मगुरु डॉ प्रवीण उरांव को मिट्टी दी गई

रांची। राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु, शिक्षाविद व झारखंड आंदोलनकारी डॉ. प्रवीण उरांव को आज हजारों लोगों ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी।

रातू थाना क्षेत्र के ललित ग्राम स्थित श्मशान घाट में डॉ. प्रवीण उरांव के पार्थिव शरीर को मिट्टी दी गयी। इससे पहले फूलों से सजे वाहन पर उनकी शवयात्रा निकाली गई थी, जिसमें सैकड़ों बाइक सवार “सरना धर्मावलंबी डॉ. प्रवीण अमर रहें” के नारे लगा रहे थे।

आज सुबह 11 बजे ओटीसी ग्राउंड, हेसल पिस्का मोड़ के पास उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। तत्पश्चात उनके शवयात्रा वाहन को उनके तिलता स्थित आवास में भी कुछ देर के लिए रखा गया था, और अंततः उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव काठीटांड़ ले जाया गया।

डॉ प्रवीण उरांव का निधन मंगलवार को उनके पैतृक आवास ललित ग्राम में हार्ट अटैक से हो गया था। उनके निधन पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया था।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी संगठनों और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पिस्कामोड़ के टंगरा टोली में हिंदुवा तिर्की...

Jharkhand

रांची। अब इसे झारखंड का दुर्भाग्य कहें या अधिकारियों का दुस्साहस अथवा सत्ता की नाकामी, लेकिन झारखंड में उस सेना के कब्जे वाली जमीन...

Jharkhand

रांची। सरना झंडे के अपमान के विरोध में आज रांची बंद रहेगी। झारखंड पाहन महासंघ व केंद्रीय सरना समिति सहित विभिन्न आदिवासी संगठन व...

Jharkhand

रांची। शनिवार को आदिवासी संगठनों की बैठक नगरा टोली सरना भवन में हुई, जिसमें रांची के हातमा इलाके में सरना झंडा जलाने का विरोध किया गया।...

error: Content is protected !!