Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

सरना झंडे के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों का रांची बंद आज !

रांची। सरना झंडे के अपमान के विरोध में आज रांची बंद रहेगी। झारखंड पाहन महासंघ व केंद्रीय सरना समिति सहित विभिन्न आदिवासी संगठन व सरना समिति के सदस्य आज सड़कों पर उतर कर रांची बंद कराएंगे।

शुक्रवार को पाहन महासंघ द्वारा कचहरी रोड से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन करते हुए बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

हालांकि, बंद की घोषणा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी कौशल किशोर ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 मजिस्ट्रेट और 800 पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया है।

आखिर क्यों बंद का आह्वान किया गया?
लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हातमा मौजा के लोअर करमटोली में आदिवासी जमीन पर लगे सरना झंडा को सरहुल के दिन असामाजिक तत्वों ने उखाड़कर फेंक दिया था। राजेंद्र मुंडा ने आरोप लगाया कि आदिवासियों का अपमान करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया। विभिन्न संगठनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 8 अप्रैल को रांची बंद का आह्वान किया है।

कई स्कूल बंद रहेंगे
शनिवार के रांची बंद को देखते हुए कई स्कूल प्रबंधनों ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। इनमें रांची के डीएवी ग्रुप के सभी स्कूल, ऑक्सफोर्ड, केरालि, फिरायालाल पब्लिक स्कूल आदि शामिल हैं। वहीं डीपीएस, जेवीएम सहित कई स्कूल माह के दूसरा शनिवार में बंद ही रहते हैं।

पाँच पर नामजद प्राथमिकी
सरना झंडा को उखाड़ फेंकने के विरोध में एसटी-एससी थाने में 5 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी लोअर करम टोली निवासी राजेंद्र मुंडा ने दर्ज कराई है। जिनके विरुद्ध केस दर्ज हुआ है, उनमें दीपक सिंह, प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, रवींद्र गोप और सुजीत उरांव शामिल हैं।

Share this Story...
Advertisement

Trending

You May Also Like

Jharkhand

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले 14 नवंबर को ही झारखंड आ जाएंगे। पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jharkhand

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी संगठनों और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पिस्कामोड़ के टंगरा टोली में हिंदुवा तिर्की...

Jharkhand

रांची। अब इसे झारखंड का दुर्भाग्य कहें या अधिकारियों का दुस्साहस अथवा सत्ता की नाकामी, लेकिन झारखंड में उस सेना के कब्जे वाली जमीन...

Jharkhand

रांची। शनिवार को आदिवासी संगठनों की बैठक नगरा टोली सरना भवन में हुई, जिसमें रांची के हातमा इलाके में सरना झंडा जलाने का विरोध किया गया।...

error: Content is protected !!