Connect with us

Hi, what are you looking for?

Adiwasi.com

Jharkhand

सरना झंडा जलाने के विरोध में एसएसपी से मिले आदिवासी संगठन

रांची। शनिवार को आदिवासी संगठनों की बैठक नगरा टोली सरना भवन में हुई, जिसमें रांची के हातमा इलाके में सरना झंडा जलाने का विरोध किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी भावनाओं को आहत किया गया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सामाजिक सौहार्द का माहौल खराब कर रहे असामाजिक लोगों पर त्वरित कार्यवाही की माँग को लेकर आदिवासी संगठनों के लोगों ने रांची से एसएसपी से मुलाकात किया।

इस बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, केंद्रीय श्रम समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, फूलचंद तिर्की, बबलू मुंडा, आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, राजीव पाठक, प्रार्थना सभा महानगर अध्यक्ष संजय कुजुर, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष कुंदरसी मुंडा, राष्ट्रीय आदिवासी मुंडा परिषद के अध्यक्ष सोनी लकड़ा, गीता लकड़ा, भुवनेश्वर लोहरा, संजय तिर्की, रंजीत उरांव, विक्की पाहन, आनंद तांबा, महेंद्र मुंडा समेत रांची के कई इलाकों, लोहरदगा व गुमला के कई लोग उपस्थित थे।

Share this Story...

You May Also Like

Jharkhand

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी संगठनों और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पिस्कामोड़ के टंगरा टोली में हिंदुवा तिर्की...

Jharkhand

रांची। अब इसे झारखंड का दुर्भाग्य कहें या अधिकारियों का दुस्साहस अथवा सत्ता की नाकामी, लेकिन झारखंड में उस सेना के कब्जे वाली जमीन...

Jharkhand

रांची। सरना झंडे के अपमान के विरोध में आज रांची बंद रहेगी। झारखंड पाहन महासंघ व केंद्रीय सरना समिति सहित विभिन्न आदिवासी संगठन व...

Jharkhand

रांची। राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु, शिक्षाविद व झारखंड आंदोलनकारी डॉ. प्रवीण उरांव को आज हजारों लोगों ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी। रातू थाना क्षेत्र के...

error: Content is protected !!